फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I solemnly declare that I will not take dowry...

शपथ पूर्वक बयान करता हूं कि दहेज नहीं लूंगा...

Wed, 24 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
I solemnly declare that I will not take dowry...
बिजनौर में कागजों का सत्यापन कराने पहुंचे युवक से शपथ पत्र लेते एसडीएम सदर। - फोटो : BIJNOR
शपथ पूर्वक बयान करता हूं कि दहेज नहीं लूंगा...
विज्ञापन

बिजनौर। सरकारी नौकरी चाहिए तो लिखकर दें कि दहेज नहीं लूंगा। जी हां आजकल यह शब्द कलक्ट्रेट में सुनने को मिल रहे हैं। यहां सरकारी नौकरी के लिए अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने आ रहे युवाओं से नौकरी लगने के बाद शादी में दहेज न लेने का शपथपत्र लिया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने पहल की शुरुआत करते हुए एक युवक से शपथपत्र लेने के बाद ही उसके कागजों का सत्यापन किया। इसका मकसद समाज में फैली दहेज की कुरीति से लड़ना बताया।
सरकारी नौकरी मतलब, इतने लाख का दहेज पक्का। क्लर्क हो तो 15 लाख, अफसर हो तो 50 लाख, अक्सर आपने सरकारी नौकरी लगते ही लड़के की ऐसी बोलियां लगती देखी होंगी। भले ही सभी दहेज न लें, पर समाज में फैली इस कुरीति से कोई अनजान भी नहीं है। इसी कुरीति से लड़ने और सरकारी नौकरी के प्रयास में लगे युवाओं में दहेज को लेकर डर बैठाने, उनमें दहेज न लेने की इच्छाशक्ति जगाने के लिए जिला प्रशासन में एसडीएम सदर व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने नई पहल शुरू की है। अब जो भी युवा कलक्ट्रेट में अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने आएंगे, उन्हें शपथपत्र नोटरी से सत्यापित कराकर देना होगा। उस पर लिखना होगा कि जब सरकारी नौकरी लग जाएगी और उसके बाद शादी होगी तो उसमें दहेज नहीं लूंगा। इस पहल की पूरी कलक्ट्रेट में चर्चा हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन

अर्मी में हुआ चयन, शाह फैसल ने दिया पहला शपथपत्र
गांव सुल्तानपुर टप्पा नांगल निवासी शाह फैसल ने इस नई परंपरा के तहत पहला शपथपत्र दिया। शाह फैसल ने शपथपत्र में लिखा कि उसका चयन इंडियन आर्मी में हुआ है। वह अभी अविवाहित है और अपने निकाह में कोई दहेज नहीं लेगा। इसके बाद यह शपथपत्र एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने मंगलवार को शाह फैसल से पहला शपथपत्र लिया है। हमने स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि जिसकी भी सरकारी नौकरी लगी है या लगने वाली है और वह कागजों के सत्यापन के लिए आया है, उससे दहेज न लेने का शपथपत्र लिया जाएगा। शपथपत्र न देने वालों का सत्यापन नहीं होगा। इसका उद्देश्य लोगों को दहेज न लेने के प्रति जागरूक करना है।

- देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
मैने खुद से की शुरूआत, लोग भी समझे दहेज लेना है अपराध
एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने खुद की शादी में भी दहेज नहीं लिया। अपने से ही दहेज न लेने की शुरुआत की है। अब मैं सरकारी नौकरी में आने वाले युवाओं को भी प्रेरित कर रहा हूं कि दहेज न लें। शपथपत्र लेकर इसकी शुरुआत की जा रही है। यदि कोई दहेज लेता है तो यह कानून अपराध है, इसके लिए सजा का प्रावधान है।

बिजनौर में कागजों का सत्यापन कराने पहुंचे युवक से लिया गया शपथ पत्र।

बिजनौर में कागजों का सत्यापन कराने पहुंचे युवक से लिया गया शपथ पत्र।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed