फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I have brought the Kanvad, now I will sit on dharna

कांवड़ लाया हूं, अब धरने पर बैठूंगा

Thu, 24 Jul 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
I have brought the Kanvad, now I will sit on dharna
मेरठ। अपर नगर आयुक्त का बंगला ध्वस्त और फर्जी एफडीआर के मामले में जांच न होने पर भाजपा पार्षदों ने नाराजगी बढ़ती जा रही है। निगम अफसरों की मनमानी के विरोध में वार्ड-44 के पार्षद उत्तम सैनी ने कांवड़ लाने की बात कही और बुधवार को निगम परिसर स्थित मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

वहीं, पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी सहित कई पार्षदों ने निगम अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठने की बात कही है। पार्षदों का कहना कि निगम अफसरों की कार्यशैली सरकार के विपरित है। विकास कार्य करने की बजाय, वह मनमानी तरीके से काम कर रही है। गोशाला में करोड़ों का गबन करने वाले निगम अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर सरकारी बंगले पर बुलडोजर चलवा दिया। फर्जी एफडीआर लगवाकर सड़क निर्माण के टेंडर देने का काम किया। दोनों प्रकरण की जांच नहीं हुई तो भाजपा पार्षद ही धरने पर बैठेंगे। हालांकि, नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त के बंगले का जर्जर हिस्सा तोड़ने और फर्जी एफडीआर की जानकारी के बाद सत्यापन कराने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed