फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I did not know how to drive a boat, I spent the night on the banks of the Ganges

Meerut News: नाव चलाने की नहीं थी जानकारी गंगा किनारे बिताई रात

Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
I did not know how to drive a boat, I spent the night on the banks of the Ganges
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के कुन्हैडा गांव के समीप दबखेड़ी गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर बनाई जा रही पुलिया निर्माण में लगे श्रमिक शुक्रवार की देर शाम गंगा में नहाने गए थे। जिनमें से दो व्यक्ति देर रात तक वापस नहीं लौटे। दूसरे साथियों ने गंगा में डूबने की सूचना पुलिस को दी। परंतु शनिवार की सुबह श्रमिक सकुशल वापस लौट आए।
विज्ञापन

साधारणपुर गांव के निवासी श्रमिक पवन, मिंटू व दो अन्य युवक कुन्हैडा गांव के समीप पुलिया निर्माण का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को करीब तीन बजे यह चारों युवक गंगा में नहाने के लिए गंगा घाट पर पहुंचे। पवन ने बताया कि वहीं पास में नाव बंधी हुई थी‚ तो मिंटू ने उसे खोल लिया और मस्ती करते हुए नाव में सवार हो गए। जिनमें से दो साथी वापस लौट गए उन्होंने नाव में बैठने से मना कर दिया। दो श्रमिक नाव में बैठे और नाव पानी के तेज प्रवाह में बहने लगी। उसने बताया कि नाव आठ दस किमी तक पानी में ही बहती चली गई। तब उन्हें जान जाने का भय सताने लगा। तभी नाव गंगा के उस पार किनारे लग गई तो उनकी जान में जान आई। इसके बाद उन्होंने पूरी रात खेत के रखवाले की झोपड़ी पर बिताई। उनके कपडे़ व मोबाइल भी नहाते समय गंगा किनारे रख दिए थे। जिस कारण वह किसी से संपर्क नहीं कर पाए और उन्हें गंगा किनारों की भी कोई जानकारी नहीं थी। दूसरे साथियों ने मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारियों और पुलिस को दी। रात होने के कारण युवकों से कोई संपर्क नहीं हो सका। थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ शनिवार सुबह गंगा घाट पर पहुंचे। शनिवार की सुबह जब उक्त श्रमिक नाव द्वारा वापस हादीपुर गांवडी के सामने पहुंचे तो उनके सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस भी वापस लौट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed