फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I am DIG, demand Rs 50,000 from the inspector at meerut

थानेदार पर रौब, कहा- मैं DIG हूं मुझे 50 हजार रुपए दे दो, फिर ऐसे खुला राज

Wed, 14 Mar 2018 05:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 14 Mar 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
I am DIG, demand Rs 50,000 from the inspector at meerut
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया फर्जी डीआईजी विशांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला

सूट-बूट पहने खुद को आईपीएस बता एक व्यक्ति घंटों तक हाफिजपुर पुलिस पर रौब डालता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी उसकी जी हजूरी में लगे रहे। जब फर्जी आईपीएस ने थाना प्रभारी से कार ठीक कराने के नाम पर पचास हजार रुपये मांगे तो मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ पवन कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे सूट-बूट पहने एक व्यक्ति हाफिजपुर थाने पहुंचा और खुद को डीआईजी बताते हुए परिचय दिया। उसने अपना नाम एसके अग्रवाल बताते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र कैडर से हैं और फिलहाल नागपुर में तैनात हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के थाने में पहुंचने की सूचना पर यहां हड़कंप मच गया। अधिकारी के सम्मान में थाने में मौजूद स्टाफ खड़ा हो गया। प्रोटोकाल के तहत थाना प्रभारी ने भी अपनी कुर्सी छोड़ दी। 
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक कथित डीआईजी साहब रौब डालते रहे। उसके बाद उन्होंने बताया कि वे यहां से गुजर रहे थे और उनकी कार अचानक खराब हो गई। ऐसे में कार ठीक कराने के लिए उसे 50 हजार रुपये की आवश्यकता है। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह से रुपये मांगने पर उन्हें शक हुआ। उसके बाद थाना प्रभारी ने कथित डीआईजी से उसका सीयूजी नंबर और पता पूछा तो वह हड़बड़ा कर कुर्सी से उठ कर थाने से बाहर जाने लगा। तभी एसआई अरमान अहमद व सुरेंद्र सिंह ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशांत त्यागी निवासी मोहल्ला रामनगर गेट कस्बा परीक्षितगढ़ मेरठ बताया। पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी कार्ड भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : अंकल जी! गाड़ी से तेल रिस रहा... रिटायर्ड DSP के पलक झपकते ही ले उड़े नोटों से भरा बैग

हरियाणा में कर चुका ठगी

I am DIG, demand Rs 50,000 from the inspector at meerut
फाइल फोटो

सीओ पवन कुमार ने बताया कि फर्जी आईपीएस विशांत हरियाणा के सोनीपत में कुछ युवकों को पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी कर चुका है। कुछ से मोटी रकम वसूलने वाला था।

स्कार्पियो पर भारत सरकार
विशांत की स्कार्पियो पर भारत सरकार लिखा है। परीक्षितगढ़ के विशांत के पड़ोसी बताते हैं कि विशांत जब दिल्ली से आता था तो खुद को उच्च पद पर बताता था। उसके धंधे के बारे में किसी को नहीं पता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed