{"_id":"686c29d9aa6972bddf0a1c56","slug":"husband-went-to-register-a-missing-person-report-wife-refused-to-go-with-him-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109359-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा पति, पत्नी ने संग जाने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा पति, पत्नी ने संग जाने से किया इन्कार
विज्ञापन
मवाना। गांव खेडकी जदीद निवासी देवा ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दी। कुछ देर बाद पत्नी थाने पहुंच गई। महिला ने पति और मायके वालों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। महिला यह कहते हुए थाने से चली गई कि वह अपनी मर्जी से जा रही है।
गांव खेडकी निवासी देवा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 4 जुलाई को उसकी पत्नी मवाना में चिकित्सक के यहां से दवा लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पति ने पत्नी की तलाश कराने की मांग की। अभी पति थाने में ही बैठा हुआ था कि दोपहर के समय पत्नी थाने पहुंच गई। दरोगा ने महिला से पति के साथ जाने के लिए कहा तो महिला ने जाने से इन्कार कर दिया। महिला ने पुलिस से कहा कि उसे पति के साथ नहीं रहना है।
पति ने दो साल व छह साल के बेटों का भी वास्ता देते हुए साथ चलने के लिए कहा, लेकिन महिला ने साफ कहा कि उसको न बच्चों से मतलब है और न ही पति से। महिला के मायके वालों को भी थाने बुलाया गया। मायके वालों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। महिला यह कहते हुए थाने से चली गई कि वह अपनी मर्जी से जा रही है, जहां उसकी मर्जी होगी वहां रहेगी।
विज्ञापन
नहीं पसीजा महिला का दिल
थाने में महिला की छाती में दर्द की शिकायत होने पर पति उसे ई-रिक्शा में बैठाकर सीएचसी ले गया और वहां से दवा दिलाकर लाया, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा। वह बच्चों और पति को छोड़कर चली गई। महिला के मायके वाले भी देखते रह गए।