{"_id":"5fcfe9ea8ebc3ecfdf3a3c98","slug":"husband-shot-the-woman-at-home-meerut-news-mrt5146990192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने घर में ही मारी थी महिला को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने घर में ही मारी थी महिला को गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने घर में ही मारी थी महिला को गोली
मेरठ। मुंडाली में पति ने ही घर में महिला को गोली मारी थी। घटना को छिपाने के लिए बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास में गोली मारना बताया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मुंडाली थाना क्षेत्र के आड गांव में खैरुल पुत्र सिराजुद्दीन की पत्नी ताहिरा को सोमवार रात गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के पति ने बताया था कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट के प्रयास के दौरान पत्नी को गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने बताया कि वह नशे में धुत था और उसी से तमंचे की गोली चल गई थी जो कि पत्नी को लग गई थी। सीओ किठौर बृजेश सिंह का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्युक्त तमंचा भी बरामद हो गया है।