{"_id":"5fb6777e8ebc3e9bb744cff9","slug":"husband-posted-in-ladakh-wife-molested-by-brother-in-law-victim-seeks-justice-from-ssp-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पति लद्दाख में तैनात, जेठ कर रहा पत्नी से छेड़छाड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पति लद्दाख में तैनात, जेठ कर रहा पत्नी से छेड़छाड़, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
Thu, 19 Nov 2020 07:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के लद्दाख में तैनात सेना के जवान की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर जेठ ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने बड़गांव थाने में न्याय न मिलने पर एसएसपी से जेठ पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर हत्या की आशंका जताई है।
बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सेना में जवान है। उसकी तैनाती कश्मीर के लद्दाख में होने के कारण उसकी पत्नी गांव में घर पर अकेली रहती है। महिला का आरोप है कि उसे अकेला पाकर जेठ घर में घुसकर छेड़छाड़ करता है।
विरोध करने पर आरोपी मारपीट करता है। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को टरका दिया। इतना ही नहीं पीड़िता से मिलने पहुंची उसकी बहन वह जीजा की कार के शीशे भी आरोपी ने तोड़ दिए। पुलिस सेवा 112 पर मदद मांगने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर ससुरालियों पर हत्या करने की आशंका जताकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़िता को तीन दिन में न्याय का भरोसा दिलाया।
उधर, थाना प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद है। पीड़िता का पति भी उसका साथ नहीं दे रहा है। आरोपी अभी रुड़की में है। वहीं से आकर मारपीट करने की बात सामने आई है। कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/