फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband of ex-councilor died in collision between pickup and JCB

Meerut News: पिकअप व जेसीबी में भिड़ंत में पूर्व सभासद के पति की मौत

Sat, 08 Apr 2023 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Husband of ex-councilor died in collision between pickup and JCB
सरधना (मेरठ)। नगर के बिनौली रोड पर पुलिस चौकी के पास पैदल जा रही महिला को बचाने के चक्कर में पिकअप गाड़ी जेसीबी से टकरा गई। जिसमें सवार पूर्व सभासद के पति तुषार त्यागी उर्फ गोलू की मौत हो गई। बताया गया कि कई युवक गाड़ी से मुजफ्फरनगर में हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कस्बे की पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सुबह एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक मुजफ्फरनगर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी पैदल जा रही महिला को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही जेसीबी से टकरा गई। जिसमें आगे बैठा तुषार त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गंभीर घायल गोलू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। तुषार त्यागी की पत्नी पारुल त्यागी सरधना नगर पालिका में सभासद रह चुकी हैं। इसके अलावा हादसे में घायल का उपचार चल रहा है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed