शबाना हत्याकांड: नाजिम का अलफिजा पर आया दिल, पत्नी को रास्ते से हटा ठिकाने लगाई लाश, अब दोनों गए जेल
Meerut Murder Case : मेरठ में शबाना की हत्या के मामले में पति और सौतन को जेल भेज दिया गया है। नाजिम का दूसरी महिला पर दिल आया तो उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया। उसने पत्नी की लाश को नाले में फेंका था।
विस्तार
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में एक माह पूर्व महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने वाले पति और सौतन से पूछताछ कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव लोहगला निवासी नाजिम दो माह पूर्व पत्नी शबाना के साथ कुंडा गांव में किराए के मकान में रहने आया था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। इस बीच नाजिम ने अलफिजा निवासी जहानाबाद बिजनौर से दूसरी शादी कर ली। बाद में उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा होने लगा।
पुलिस के मुताबिक, अलफिजा के साथ मिलकर नाजिम ने शबाना को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 19 दिसंबर की रात दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को ई-रिक्शा से शताब्दीनगर में सेक्टर-4सी ले जाकर नाले में फेंक दिया।
शबाना के परिजनों ने उसके बारे में जानकारी की तो नाजिम उन्हें विवाद के बाद घर छोड़कर चले जाने की बात कहकर गुमराह करता रहा। कई दिन बीतने पर भी शबाना का पता नहीं चला तो उसकी बहन मुस्कान ने परतापुर पुलिस से शिकायत की। शबाना की तलाश में जुटी पुलिस का शक नाजिम और अलफिजा की ओर गहराया तो उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि नाजिम और अलफिजा की निशानदेही पर सोमवार को शबाना का शव सेक्टर-4सी स्थित नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को दोनों आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली