फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband gave triple talaq to his wife on whatsapp from kuwait

मुजफ्फरनगर: दहेज न मिलने पर पति ने कुवैत से व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक, पुलिस से लगाई गुहार

Thu, 08 Aug 2019 04:54 PM IST
Dimple Sirohi गिरिराज सिंह, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
गिरिराज सिंह, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Aug 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
husband gave triple talaq to his wife on whatsapp from kuwait
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शादी के एक माह बाद ही नौकरी करने कुवैत गए शौहर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया। युवक ने तलाकनामे के अरबी व अनुवाद किए हुए कागजात भेजने के साथ ही मौखिक रिकॉर्डिंग भेजकर भी तलाक की पुष्टि की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी फिजा बतूल पुत्री रजी हैदर का निकाह 19 जुलाई 2017 को शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी चांद मियां से हुआ था। विवाहिता का कहना है कि निकाह के एक माह बाद ही शौहर नौकरी करने कुवैत चला गया, जो अभी तक वहीं है। कुवैत जाने के बाद शौहर द्वारा वहीं से फोन पर विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग की गई।
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष उसका उत्पीड़न करने लगा। इससे तंग आकर विवाहिता ने 27 मई 2019 को शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसकी जानकारी मिलने पर शौहर द्वारा कुवैत से फोन कर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर नौ जून को चांद मियां ने कुवैत से ही फिजा के बहनोई शादाब हुसैन के मोबाइल पर व्हाट्सएप मेसेज कर तलाक दे दिया। 

आरोपी ने तलाकनामे की अरबी व अनुवाद की गई प्रतियां भेजने के साथ ही वॉयस मेसेज रिकॉर्ड कर उसके माध्यम से भी तीन तलाक दे दी। पीड़िता ने आरोपी शौहर व ससुराल पक्ष के खिलाफ सिखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed