फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband beaten up with wife in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh

पति ने दोस्तों के हवाले कर दी पत्नी, विरोध करने पर मारपीट, पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Wed, 10 Jul 2019 01:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jul 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten up with wife in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर के एक मोहल्ला निवासी नशेड़ी युवक ने गर्भवती पत्नी को ही अपने तीन दोस्तों के हवाले कर दिया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची डायल-100 ने महिला की जान बचाई, जिसके बाद परिजन उसे घर ले गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मीरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ माह पूर्व शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। फिलहाल महिला गर्भवती है। पीड़िता के अनुसार पति नशे का आदी है। आरोप है कि दो जुलाई को पति अपने तीन दोस्तों के साथ घर पहुंचा और पत्नी को उनके साथ एक कमरे में ले जाकर उस पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के सामने ही महिला से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाकर एक कमरे में बंद कर मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
महिला की सूचना पर पहुंची डायल-100 ने पीड़िता को बचाकर ससुराल से निकालने के बाद उसका मेडिकल कराया। इसी दौरान मायके से पहुंचे विवाहिता के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। पीड़िता ने आरोपी पति के साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ भी नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed