फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband and wife murdered for opposing love affair, body thrown in Ganga canal, five arrested

Meerut News: प्रेम प्रसंग के विरोध पर पत्नी की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, पति सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife murdered for opposing love affair, body thrown in Ganga canal, five arrested
संदीप,,,, प्रेम प्रसंग का विरोध पति ने गला दबाकर की थी महिला रीता की हत्या,पुलिस ने हत्या में श
मेरठ। छह महीने से लापता चल रही इंदिरापुरम कालोनी निवासी रीता (26) की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका गया था। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए परतापुर थाना पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुलिस ने हत्यारोपी पति हरिनंदन, सास रामपरी, ससुर शंभुशरण, देवर दिपांशु और कार चालक प्रवेश शामिल हैं। जांच में सामने आया कि पति के प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर रीता की हत्या की गई। उसके लापता होने की कहानी बनाकर पति मुंबई में अपने दोस्त के पास जाकर छिप गया था।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले के सिहोल थाना क्षेत्र के विरोज गांव निवासी हरिनंदन यादव पत्नी रीता के अलावा तीन वर्षीय बेटी आयुषी के साथ परतापुर की इंदिरापुरम काॅलोनी में रह रहा था। वह परतापुर की एक कंपनी में काम करता था। इसी वर्ष 24 मई को रीता के पिता गणेश ने परतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सर्विलांस के माध्यम ने हरिनंदन का फोन मुंबई में ट्रेस किया गया। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार पूछताछ में हरिनंदन ने बताया कि उसका एक महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया था। इसकी जानकारी रीता को लगी तो वह लड़ाई करने लगी। कुछ दिन बाद उसने रीता को हरिद्वार घुमाने के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव खतौली गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद वह बेटी को लेकर दरभंगा पहुंचा और ससुर गणेश को रेलवे स्टेशन से रीता के लापता होने की झूठी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




------
ऐसे दिया वारदात को अंजाम

हरिनंदन ने बताया कि उसने अपने दोस्त परतापुर निवासी प्रवेश की कार किराए पर बुक की थी। इसके बाद पत्नी रीता को हरिद्वार में घुमाने ले जाने के बारे में कहा। वह उसे कार से ले गया। रास्ते में खतौली में एक सुनसान जगह पर कार रोकी। कार में ही रीता की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गंगनहर में फेंक दिया। जेल भेज दिया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि महिला के शव की तलाश की जा रही है।

संदीप,,,, प्रेम प्रसंग का विरोध पति ने गला दबाकर की थी महिला रीता की हत्या,पुलिस ने हत्या में श

संदीप,,,, प्रेम प्रसंग का विरोध पति ने गला दबाकर की थी महिला रीता की हत्या,पुलिस ने हत्या में श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed