फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband and co-wife beat her together and tried to poison her.

Meerut News: पति व सौतन ने मिलकर पीटा, जहर पिलाने का प्रयास

Mon, 29 Dec 2025 06:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 29 Dec 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Husband and co-wife beat her together and tried to poison her.
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से मारपीट की। उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौचंदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी सलमा ने बताया कि आरिफ ने उससे खुद को अविवाहित बताकर शादी की। बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। शादी के बाद उसने तीन और युवतियों से शादी कर ली। बाद में दो काे तलाक दे दिया। वह दूसरी पत्नी बुशरा के साथ रहने लगा। उसे खर्चा देना भी बंद कर दिया। उसे पता चला तो वह पति को तलाशती आरटीओ के पास गणेश पार्क वाली गली में पहुंच गई। वहां उसे आरिफ बुशरा व दोस्त के दानिश के साथ रहता मिला। उसने आरिफ से नाराजगी जताई तो पति, दूसरी पत्नी व दोस्त ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बेरहमी से पीटा गया। उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर पिलाने का प्रयास किया गया। उसके साथ अभद्रता भी की गई। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। सलमा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article