फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband accused of pushing into Ganga, married two years ago through social media

पति पर लगाया गंगा में धकेलने का आरोप, दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी शादी

Fri, 02 Apr 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of pushing into Ganga, married two years ago through social media
पति पर लगाया गंगा में धकेलने का आरोप, दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी शादी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। भीमकुंड गंगा पुल पर एक युवक ने अपनी पत्नी को गंगा में फेंककर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने बताया कि राहगीरों ने उसे गंगा से निकालकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

मामला बृहस्पतिवार देर शाम भीमकुंड गंगा पुल का है। यहां एक महिला ने पति पर जान से मारने की नियत से गंगा में फेंकने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी शादी फलावदा के गांव मंदवाड़ी निवासी व्यक्ति से हुई थी। वह अमरोहा में एक गन्ना समिति में सुपरवाइजर है। बृहस्पतिवार को पति एक अन्य युवती और एक युवक के साथ उसे हस्तिनापुर घुमाने लाया था। लौटते समय गंगा घाट पर उक्त लोगों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पुल से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया और थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed