{"_id":"5d9279288ebc3e93bc19a2c0","slug":"hunsband-gives-triple-talaq-to-his-wife-over-not-given-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, तहरीर के आधार पर मुकदमा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, तहरीर के आधार पर मुकदमा, जांच शुरू
Tue, 01 Oct 2019 03:22 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 01 Oct 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर शौहर ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट के मोहल्ला काजियान निवासी इरम पत्नी मूसा ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब ढाई साल पूर्व हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में वैगनआर कार और दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने ससुराल में महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार रात शौहर की गैर मौजूदगी में जेठ अहकाब, जुल्फिकार महिला के कमरे में घुस आए और पीटकर उसे घायल कर दिया। रविवार सुबह शौहर घर पहुंचा, जिसे महिला ने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि शौहर ने उल्टे महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन