फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hundreds of farmers reached the police station in the dispute over the water of Soti river

Meerut News: सोती नदी के पानी के विवाद में थाने पहुंचे सैकड़ों किसान

Thu, 16 Oct 2025 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers reached the police station in the dispute over the water of Soti river
सोती नदी में पानी के विवाद को लेकर थाने पहुंचे खादर के किसान स्रोत संवाद
समस्या का समाधान नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ता करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव से होकर गुजरने वाली सोती नदी के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसे लेकर एक पक्ष के सैकड़ों किसान थाने पर पहुंच गए और थाना प्रभारी से समस्या के समाधान की मांग की।
बारिश और बाढ़ के बाद खादर क्षेत्र के हालात अभी ठीक नहीं हैं। खेतों में पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी को लेकर किसानों में आपस में विवाद की स्थिति बनी हुई है। सोती नदी की पटरी तोड़कर पानी निकालने की शिकायत में एक पक्ष के किसान मंगलवार को थाने पहुंचे थे और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सैकड़ो की संख्या में खादर क्षेत्र के गांव रठौरा कला, कुन्हेड़ा, तारापुर, हरिपुर, दबखेड़ी सहित दर्जनों गांवों के किसान ग्राम प्रधान इंद्र सिंह व पूर्व प्रधान भजन सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष के किसान उन्हें अपने खेतों का पानी सोती नदी में नहीं निकालने दे रहे हैं। इससे उनकी करीब दो हजार हेक्टेयर भूमि में पानी भरा हुआ है। कृषि भूमि में पानी भरा होने के कारण वह अपने खेतों में अगली फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि कुछ दबंग किसान सोती नदी के पानी की निकासी को बार-बार प्रभावित कर रहे हैं। इससे खेतों का पानी सोती नदी में नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ में हजारों हेक्टेयर फसल पहले ही नष्ट हो गई। अब अगर अगली फसल की तैयारी नहीं होगी तो उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी। किसानों ने आरोप लगाया कि बाढ़ के बाद सिंचाई विभाग भी पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं कर रहा है। सोती नदी की सफाई नहीं होने के कारण खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे किसान लगातार खेतों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों किसान इस समय पानी निकासी को लेकर काफी परेशान हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को इसका समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो भाकियू कार्यकर्ता इसके लिए आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed