फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humility is the only way to incorporate virtues into life: Bhaav Bhushan

विनम्रता से ही जीवन में समाहित होते हैं सद्गुण : भाव भूषण

Thu, 12 Feb 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Humility is the only way to incorporate virtues into life: Bhaav Bhushan
कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे भक्तांबर विधानपाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का पांचवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के पांचवें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य दिलीप जैन, अतुल जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा अंकुश जैन, अर्पित जैन, महेंद्र जैन ने की। दीप का प्रज्ज्वलन सपना जैन, मनोज जैन और रश्मि जैन ने किया। बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया।
आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। विधान कराने वाले धर्मप्रेमियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 81 परिवारों की ओर से विधान कराया गया।
विज्ञापन

विधान के मध्य भाव भूषण महाराज ने कहा कि अपने मन को पहाड़ के समान न बनाना, पोखर के समान बनाना क्योंकि पहाड़ पर गिरा हुआ पानी में समाहित नहीं होता अपितु नीचे बह जाता है एवं पोखर में वहीं पानी समाहित हो जाता है। उसी प्रकार जब व्यक्ति में गुणों का समावेश हो जाता है तो वह भी विनम्रतापूर्वक झुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान का विसर्जन महेंद्र जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन पिंकी जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन पलक, तमन्ना, माधुरी जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी ने किया।
प्रश्नमंच के विजेताओं को रेणू जैन व सुशील ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, अनिल जैन, धनप्रकाश जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed