Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humidity rises after rain; waiting for good rainfall for relief.

Meerut News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, राहत के लिए अच्छी बारिश का इंतजार

Fri, 03 Jul 2026 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 03 Jul 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Humidity rises after rain; waiting for good rainfall for relief.
मोदीपुरम - गुजरात के श्रद्धालुओं की बस का टायर फटने से बस पिलर से टकराने के कारण अस्पताल में भ
दो दिन में पांच डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, रात का पारा भी अधिक हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। हल्की बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तेज धूप और अधिक नमी के कारण चिपचिपी गर्मी का असर बना रहा। तापमान में वृद्धि की गई और तापमान बढ़कर 35 पार पहुंच गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली है। मंगलवार देर रात और बुधवार को दिनभर बारिश हुई, लेकिन यह अभी नाकाफी है। इससे उमस और अधिक बढ़ गई। शुक्रवार को भी कभी धूप तो कभी आसमान पर बादल छाए रहे। दो दिन में दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री से अधिक बढ़ गया और रात के तापमान में भी वृद्धि जारी है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन व्यापक और अच्छी बारिश होने के बाद ही लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल पाएगी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी का संतुलन बनने से मौसम सुहावना होगा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 96 दर्ज किया गया। गंगानगर में 70, जयभीम नगर में 55, एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में 188, पल्लवपुरम में 69 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed