फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humid heat caused trouble, temperature increased by four degrees

उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, चार डिग्री बढ़ा तापमान

Sun, 15 Jun 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Humid heat caused trouble, temperature increased by four degrees
मेरठ..कंवलजीत..भीषण गर्मी से बचते हुए कमिश्नरी की और से गुजरते लोग.....संवाद
मोदीपुरम (मेरठ)। मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। शनिवार को सूरज की तपिश ने सुबह से ही शरीर को झुलसा दिया। दिन का तापमान 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में हवा चलने से तापमान गिर गया था, मगर शनिवार को सुबह से ही हवा धीमी गति से चली। इस कारण गर्मी का अहसास और बढ़ गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 86 दर्ज किया गया। गंगानगर में 112, जयभीम नगर में 85, पल्लवपुरम 61, दिल्ली रोड 92, बेगमपुल 89 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। 16 जून तक बूंदाबांदी हो सकती है। तभी तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed