फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humid conditions persist amidst cloudy skies; rain likely on the 26th and 27th.

Meerut News: बादलों के बीच उमस ने किया परेशान, 26-27 को बारिश के आसार

Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Humid conditions persist amidst cloudy skies; rain likely on the 26th and 27th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही के बावजूद वातावरण में उमस बनी रही। दोपहर के समय उमस ने लोगों को परेशान किया और गर्मी का अहसास बढ़ गया। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई। दोपहर में उमस का असर सबसे ज्यादा रहा।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 26 और 27 सितंबर को बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed