फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Human skeleton found with a bitrate in Bhagwanpur

भगवानपुर में बिटौड़े से मिला मानव कंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

Wed, 10 Mar 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Human skeleton found with a bitrate in Bhagwanpur
लावड़। थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार सुबह एक बिटौड़े में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। कंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि खेत में उनका बिटौड़ा रखा हुआ था। मंगलवार सुबह जंगल जा रहे किसानों ने उन्हें बिटौड़ा जला होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो बिटौड़े में एक मानव कंकाल मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर कंकाल का डीएनए कराने के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी। पुलिस ने पंचनामा भरकर कंकाल को मोर्चरी भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने शव की पहचान छुपाने के लिए उसे बिटौड़े में जलाया होगा। इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed