फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector Who? We do not know and took charge tolls, then what happened to Know

कौन इंस्पेक्टर? हम नहीं जानते और वसूल लिया टोल, इसके बाद जानिए क्या हुआ

Wed, 28 Dec 2016 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 28 Dec 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
Inspector Who? We do not know and took charge tolls, then what happened to Know
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सिवाया टोल प्लाजा पर मंगलवार को कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर दौराला से ही टोल टैक्स वसूल लिया। इंस्पेक्टर ने अपना परिचय दिया तो टीसी ने कह दिया कि हम नहीं जानते कौन इंस्पेक्टर। टोल तो देना पड़ेगा। आईकार्ड दिखाने के बजाय इंस्पेक्टर ने टोल देना सही समझा। उसके बाद थाने पहुंचकर बताया तो पुलिसकर्मी टोल कर्मचारियों को थाने उठा लाए। बाद में टोल कर्मियों ने माफी मांगते हुए टोल टैक्स लौटाया।

विज्ञापन


दरअसल इंस्पेक्टर दौराला यशवीर सिंह अवकाश के बाद छोटा हाथी में अपना सामान लेकर थाने लौट रहे थे। टोल प्लाजा की लेन नंबर पांच पर पहुंचे तो आगे उनकी निजी गाड़ी थी और पीछे छोटा हाथी। वह सिविल वर्दी में थे। टीसी ने टैक्स मांगा तो इंस्पेक्टर ने अपना परिचय दिया। लेकिन टीसी ने उनसे आईकार्ड दिखाने को कहा। जिस पर इंस्पेक्टर बहस करने के बजाय टोल टैक्स देकर चले गए। इसका पता जब पुलिसकर्मियों को चला तो वह जीप भरकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए और कर्मचारियों को थाने ले आए। वहीं, इसकी जानकारी पर सीओ दौराला ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर मार्कोलाइन कंपनी के मैनेजर राजीव कुमार और जीएम अवनीश त्यागी से नाराजगी जताते हुए आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


पहले भी रही शिकायत
सिवाया टोल प्लाजा दौराला थाना क्षेत्र में ही पड़ता है। इससे पहले भी मार्कोलाइन कंपनी के कर्मचारियों का एक आईएएस अधिकारी, तत्कालीन एसपी देहात, तत्कालीन इंस्पेक्टर दौराला सहित कई अफसरों और वीआईपी से टोल वसूलने को लेकर विवाद हो चुका है। अधिकारी अपना परिचय भी देते है तो फिर भी कर्मचारी नहीं मानते और जबरन शुल्क लेते हैं। बाद में माफी मांगकर टोल लौटा भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा गलती से हुआ
इंस्पेक्टर दौराला सादी वर्दी में थे। जिस कारण से टीसी पहचान नहीं पाया। टीसी ने गलती से टोल ले लिया था। पता चलने पर टोल वापस कर दिया गया है। टीसी को आगे से ऐसी गलती न करने पर हिदायत दी गई है।- राजीव कुमार, मैनेजर  मार्कोलाइन कंपनी

फिर भी टोल लिया
मैंने टोल पर अपना परिचय दिया। लेकिन टीसी आईकार्ड देखने की जिद करने लगा। जिस पर मैंने टोल दे दिया। बाद में टोल कर्मियों ने अपनी गलती मानी तो मैंने हिदायत देकर छोड़ दिया।- यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर दौराला


यह मनमानी है
इंस्पेक्टर दौराला से टोल वसूलना गलत बात है। टोल अधिकारी मनमानी कर रहे है। इस संबंध में टोल के जीएम को हिदायत दी गई है। अगर आगे से ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।- बीएस वीर कुमार, सीओ दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed