फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Huge jam on Bhumiya bridge, people remained troubled throughout the day

Meerut News: भूमिया पुल पर भीषण जाम, दिनभर लोग रहे परेशान

Tue, 11 Feb 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Huge jam on Bhumiya bridge, people remained troubled throughout the day
इकरार अहमद..... भोमिया के पुल पर नल की पुलिया को तोड़ती जेसीबी मशीन और भूमिया के पुल से लिसाड़ी
निर्माण के चलते 15 मार्च तक ट्रैफिक पुलिस ने किया है रूट डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। भूमिया पुल के पुनर्निर्माण के कारण किए गए रूट डायवर्जन से सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। इससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुल पर बैरिकेडिंग देख लोगों को वापस लौटना पड़ा। वाहन सवार 2 से 5 किमी. अतिरिक्त दूरी तय कर मंजिल तक पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन से संबंधित कोई बैनर या बोर्ड न लगाने के कारण वाहन चालकों में नाराजगी देखी गई। यहां 15 मार्च तक रूट डायवर्जन रहेगा।
नगर निगम की ओर से भूमिया पुल पर पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर यहां रूट डायवर्जन का अनुरोध किया था। यातायात पुलिस ने इसके लिए तैयारी कर 9 मार्च की रात 10 बजे से रूट डायवर्जन कर दिया था। इसके बाद से ही वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोमवार को हालात और भी बदतर हो गए। वाहनों की लंबी कतार पुल के आसपास लग गई और भीषण जाम लग गया। शाम तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

लिसाड़ी के रास्ते पहुंच सकते हैं हापुड़ अड्डा
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 15 मार्च तक भूमिया पुल की तरफ किसी वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। इस अवधि में हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल तक रहने वाले लोग ही भूमिया पुल तक जा सकेंगे। मेट्रो प्लाजा और शारदा रोड की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल से लिसाड़ी गांव होते हुए लिसाड़ी गेट के रास्ते हापुड़ अड्डा आ सकेंगे। इसी तरह नूरनगर और लिसाड़ी गांव की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल के पास से होते हुए शारदा रोड व मेट्रो प्लाजा जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
भारी वाहनों का इस ओर प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। निगम के अधिकारियों से भी निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है।


---
जाम में फंसे लोगों में हुई कहासुनी

भूमिया पुल पर जाम में वाहन बुरी तरह फंस गए। पुल से लौटने में भी वाहन चालकों को काफी समय लगा। इस दौरान कई वाहन चालकों के बीच कहासुनी भी हुई। एक-दूसरे से उलझते हुए लोग देखे गए। कुछ के बीच तो बात मारपीट तक भी जा पहुंची। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया।

इकरार अहमद..... भोमिया के पुल पर नल की पुलिया को तोड़ती जेसीबी मशीन और भूमिया के पुल से लिसाड़ी

इकरार अहमद..... भोमिया के पुल पर नल की पुलिया को तोड़ती जेसीबी मशीन और भूमिया के पुल से लिसाड़ी

इकरार अहमद..... भोमिया के पुल पर नल की पुलिया को तोड़ती जेसीबी मशीन और भूमिया के पुल से लिसाड़ी

इकरार अहमद..... भोमिया के पुल पर नल की पुलिया को तोड़ती जेसीबी मशीन और भूमिया के पुल से लिसाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed