{"_id":"64bd8a6307ab51a1e9031185","slug":"huge-cache-of-illegal-firecrackers-recovered-from-sathala-three-in-custody-mawana-news-c-40-1-smrt1041-1151-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सठला से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सठला से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, तीन हिरासत में
विज्ञापन
मवाना। गांव सठला में पुलिस प्रशासन ने आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पांच घंटे तक चले अभियान में एक दर्जन से अधिक घरों की तलाशी ली गई। आधा दर्जन से अधिक घरों में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पटाखों को सात छोटे हाथी में भरवाकर नष्ट करा दिया।
एक माह के अंतराल में गांव सठला में अवैध पटाखे बनाने के दौरान हुए दो धमाकों से पूरा गांव दहल गया था। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आशीष शर्मा, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मवाना, फलावदा आदि आसपास की थाना पुलिस व क्यू आर डी फोर्स के साथ गांव सठला पहुंचे और छह टीम बनाकर अवैध पटाखा बनाने वालों के यहां कार्रवाई शुरू की। इतनी पुलिस फोर्स देखकर गांव में हड़कंप मच गया। पटाखों का अवैध कारोबार करने वाले अधिकांश लोग मकानों पर ताले लटकाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने जिन मकानों पर ताले लगे थे पहले उनकी चाबी मांगी, चाबी नहीं मिलने पर वीडियोग्राफी कराते हुए ताला तोड़कर तलाशी ली।
राशिद के यहां से आधा कट्टा बम, नौशाद, माजिद आदि के यहां से भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने नौशाद, ओसाख व असरफ को हिरासत में ले लिया और बरामद पटाखों को सात छोटा हाथी में भरवाकर नासरपुर नहर पर ले जाकर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
इनसेट
अवैध कारोबार के खिलाफ गांव वालों ने मुंह भी नहीं खोला
मवाना। हमारे यहां तलाशी ले लो और किसी को हम नहीं जानते। पड़ोस में ही चल रहे अवैध पटाखों के कारोबार के संबंध में पड़ोसियों ने एसडीएम व सीओ को यही जवाब दिया। जबकि दीवार से दीवार लगी थी और भारी मात्रा में पड़ोसी के यहां अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। इस दौरान अवैध कारोबार के खिलाफ गांव वालों ने मुंह तक खोलना गवारा नहीं किया।
-- -- -- --
आरोपी ने धक्का देकर भागने का भी प्रयास किया
मवाना। नौशाद के मकान में भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने गांव सठला में अकरम की भांति भागने का प्रयास किया लेकिन जैसे ही नौशाद एसडीएम की गाड़ी में बैठाए जाने के दौरान धक्का देकर भागा, तुरंत एसडीएम के अर्दली सुनील और सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया।
-- -- --
नौशाद के चेहरे पर बारूद देखकर शक हुआ
मवाना। एसडीएम व सीओ जब नौशाद के यहां पहुंचे तो उसके चेहरे पर बारूद लगा देख शक हुआ। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बाग में कार्बेट लगा कर आया है लेकिन जब अंदर तलाशी ली तो गेहूं रखने वाली टंकी में तथा डबलबैड और अलमारी में भारी मात्रा में बने अधबने सुतली बम पटाखे आदि बरामद हुए। इसको देख अधिकारी कहने लगे कि यह तो मौत का बिस्तर लगा रखा है। इस दौरान नौशाद की एक मासूम बच्ची रोती रही और गुहार लगाती रही कि नौशाद को कुछ मत कहना।
-- -- -- --
नौशाद बोला, वह पुलिस का ही आदमी है
मवाना। उस समय एसडीएम व सीओ सकते में आ गए जब पकड़े गए नौशाद ने कहा कि वह पुलिस का ही आदमी है। कई बार उसने पुलिस की सहायता कर यहां माल पकडवाया है। उसने कहा कि जो माल उसके यहां पकड़ा गया है, वह माजिद का है। उसने तो कुछ पैसों के लालच में रख लिया था। वह अधिकारियों को लगातार गुमराह करता रहा।
पहले से ही लग गई थी कार्रवाई की भनक
मवाना। अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ गांव सठला में पुलिस प्रशासन द्वारा पहली बार इतनी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई लेकिन इसकी भनक अवैध कारोबार करने वालों को पहले ही लग गई थी। जिस कारण कहीं केवल कुछ बनाने का सामान मिला तो अधिकांश घरों में से सामान कहीं और शिफ्ट कर दिया गया था। जिससे साफ है कि अवैध कारोबार करने वालों की पैठ पुलिस प्रशासन में अंदर तक है।
इनसेट
मवाना भी बैठा है बारूद के ढेर पर
मवाना। गांव सठला ही नहीं मवाना नगर भी बारूद के ढेर पर बैठा है। यहां भी बड़े स्तर पर आबादी के बीच में ही बिना किसी सुरक्षा मानकों के पटाखे बनाने तथा भंडारण का काम धड़ल्ले से हो रहा है। बीते कुछ वर्षों में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री का कार्य करने वालों की संख्या सैकडों में हो गई है। जिनका माल बच जाता है, वह उसे घर में ही रख लेता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।