फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ht line wire cracked after that insident held

विद्युत तार टूटा तो हो गया हादसा...

Thu, 09 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
ht line wire cracked after that insident held
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम दबथला के जंगल में ग्यारह हजार विद्युत लाईन का तार टूट कर बुग्गी भैंसा पर गिरने से भैंसे की मौत हो गई। दपंती ने बुग्गी से कूदकर जान बचाई। महिला करंट से बेहोश हो गई। पीड़ित ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम दबथला निवासी मदनपाल पुत्र रामचंद्र व उसकी पत्नी सीमा बुधवार सुबह भैंसा-बुग्गी से खेतों पर चारा लेने जा रहे थे। जैसे, दबथला-सिंहपुर मार्ग खेत की चकरोड के समीप पहुंचे। तभी चकरोड के किनारे से गुजर रही ग्यारह हजार केवीए की विद्युत लाईन का तार टूटकर भैंसा बुग्गी पर गिर गया। करंट लगने पर भैंसे की की मौत हो गई। वहीं, किसान मदनपाल व उसकी पत्नी सीमा ने बुग्गी से कूदकर जान बचाई। लेकिन महिला सीमा करंट लगने से बेहोश हो गई। आसपास के किसानों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। सपा नेता नितिन त्यागी, जितेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी एसडीओ व जेई को दी। लेकिन कोई भी मौके पर नही पहुंचा। जिसके चलते ग्रामीणों ने एसडीएम मवाना को सूचना दी। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल सचिन कुमार व थानाध्यक्ष कैलाशचंद गौतम को मौके पर पहुंचे। किसानों ने पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग की। वही पीड़ित किसान मदनपाल सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed