{"_id":"64d3fd7a9bada6ca490cb5a7","slug":"hsrp-not-yet-installed-in-15-thousand-vehicles-in-the-district-meerut-news-c-14-1-mrt1005-299664-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले में 15 हजार वाहनों में अभी नहीं लगी एचएसआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले में 15 हजार वाहनों में अभी नहीं लगी एचएसआरपी
Thu, 10 Aug 2023 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रिजस्ट्रेशन प्लेट लगाने की योजना पर शतप्रतिशत अमल नहीं हो पा रहा है। अभी तक जिले में 15 हजार वाहन ऐसे हैं, जिन पर एचएसआरपी नहीं लगी है। आईटीएमएस चौराहों पर ऐसे वाहनों के चालान भी लगातार कट रहे हैं और ऐसे वाहनों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है लेकिन लोग हीलाहवाली बरत रहे हैं।
शासन की मंशा है कि कॉमर्शियल और निजी वाहनों पर अलग अलग रंग की नंबर प्लेट हो। जिले में 80 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। अभी तक जिले के 65 हजार वाहनों पर ही एचएसआरपी लगी है। सरकार ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह एचएसआरपी के बिना सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएं। ट्रैफिक पुलिस ने तो ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है लेकिन आरटीओ विभाग चुप्पी साधे है।
घर बैठे बुक करें एचएसआरपी
- वाहन स्वामी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट घर बैठे भी बुक कर सकते हैं। शासन ने इसके लिए वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/ जारी की हुई है। इस वेबसाइट पर जाकर वाहन की आरसी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें। चार पहिया और दो पहिया वाहन की नंबर प्लेट के लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन ही देना होगा। अगर वाहन स्वामी चार पहिया वाहन की नंबर प्लेट घर मंगवाना चाहते हैं तो 250 रुपये और दो पहिया वाहन स्वामी को 125 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। कोट
विज्ञापन
एचएसआरपी लगाने के लिए जागरूकता बढ़ी है। जुर्माने की कार्रवाई भी चल रही हैं। अधिकतर कॉमर्शियल वाहनों में एचएसआरपी लग गई हैं। कुछ हल्के वाहन जैसे ई-रिक्शा आदि पर भी कार्रवाई चल रही है। - कुलदीप सिंह, एआरटीओ।