फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How to prevent dengue... Government arrangements are insufficient

Meerut News: कैसे हो डेंगू की रोकथाम...नाकाफी हैं सरकारी इंतजाम

Tue, 16 May 2023 08:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2023 08:53 AM IST
सार

मेरठ में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। यहां एंटी लारवा स्प्रे का छिड़काव करने वालों के 68 पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन
How to prevent dengue... Government arrangements are insufficient
Dengue - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में हर साल मच्छर जनित बीमारियां पैर पसारती हैं, मगर मलेरिया विभाग इनसे लोगों का पूरी तरह से बचाव नहीं कर पाता इसकी बड़ी वजह स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन


दरअसल, मलेरिया विभाग में मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव और एंटी लार्वा स्प्रे करने वाले 68 पद खाली चल रहे हैं। इसके अलावा विभाग के पास सिर्फ दो गाड़ियां हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मच्छर को पनपने से रोकने के लिए किए जाने वाले प्रयासों को झटका लग रहा है।
लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक नहीं कर पाता।

जिले में अलग-अलग इलाकों में मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियां हैं। ये कई तरह के वायरस और पैरासाइट के जरिए विभिन्न बीमारियां फैलाते हैं। मच्छर बहुत तेजी से बढ़ते और काटते हैं, इसलिए ये मच्छर खतरनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मादा मच्छर की उम्र नर के मुकाबले ज्यादा होती है। डेंगू एक मच्छर जनित गंभीर बीमारी है। यह प्रचलित संक्रामक रोगों में से एक है।

इस रोग से हर साल जिले में काफी संख्या में लोग प्रभावित होते हैं। अब कोरोना कम हो गया है, लेकिन आने वाले दिनों में मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाएगा।


डेंगू का हाल-बेहाल

साल डेंगू
2016 195
2017 660
2018 202
2019 215
2020 035
2021 1668
2022 348

रोकथाम के किए जा रहे प्रयास
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि विभाग में स्टाफ की कमी है। इसके लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। जो संसाधन हैं, उनके जरिए मच्छरों की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed