{"_id":"6a9d6f11a3f0f4a49d08be36","slug":"how-does-he-look-his-sisters-in-the-eye-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106389-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वह अपनी बहनों से कैसे नजर मिलाते है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वह अपनी बहनों से कैसे नजर मिलाते है...
विज्ञापन
लावड़ में मेलेममें मुशायरे का फीता काटकर शुभारंभ करते सपा सांसद हरेंद्र मलिक व चेयरपर्सन पति हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मुशायरे में नामचीन शायरों ने पेश किए देशप्रेम और सामाजिक सरोकार से जुड़े कलाम
रक्षाबंधन मेले में सजी शायरी की महफिल
नगर पंचायत ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे में चल रहे रक्षाबंधन मेले में शनिवार देर रात नगर पंचायत लावड़ की ओर से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से पहुंचे नामचीन शायरों ने कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक और चेयरपर्सन के प्रतिनिधि हाजी शकील कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया। दिल्ली के शाही इमाम सैय्यद याहया बुखारी ने मुशायरे की अध्यक्षता की। रियाज सागर ने संचालन किया। कार्यक्रम के आयोजक कमाल कुरैशी और शाहिद हसन शाहिद रहे।
शायरों ने देशप्रेम, मोहब्बत और सामाजिक सरोकार से जुड़े कलाम पेश किए। वसीम राजूपुरी ने बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर कलाम पेश करते हुए कहा, वो अपनी बहनों से कैसे नजर मिलाते हैं, लड़कियों पे जो तेजाब डाल देते हैं। शाबान आलम ने कहा कि कमाल शर्त है इजहार भी नहीं करना, किसी से उसके सिवा प्यार भी नहीं करना।
विज्ञापन
जौहर कानपुरी ने देशप्रेम से ओतप्रोत कलाम पेश करते हुए कहा, ऐ वतन यूं तेरी मिट्टी से मोहब्बत की है, हमने गंगा में वजू करके इबादत की है। शाहिद हसन शाहिद ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि जिसने जो कह दिया सब सुन लिया और भूल गए, हमने सीखा ही नहीं लोगों से नफरत करना।
सुल्तान जहां पूरनपुरी ने कहा कि मेरे मुंसिफ मेरे रहबर तू अब तो फैसला कर दे, खिताबे बा-वफा दे दे या साबित बेवफा कर दे। शायरा शबीना अदीब ने कलाम सुनाते हुए कहा कि मुझे देखना है किससे मेरा शहर होगा रोशन, वो मकां जला रहे हैं, मैं दिए जला रही हूं। माजिद देवबंदी ने भी अपने कलाम से खूब दाद हासिल की। उन्होंने कहा, सामान-ए-तिजारत मेरा ईमान नहीं है, हर दर पे झुके सर ये मेरी शान नहीं है। मुशायरे में मुमताज नसीम, सिकंदर हयात गड़बड़, जहाज देवबंदी समेत अन्य शायरों ने भी अपने कलाम पेश किए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार, नौमान रिजवी, शाहिद इस्लाम, राजकुमार प्रधान, आरिफ फैजी, हाजी जावेद, रिजवान गंगेरू, आसिफ अंसारी, गुड्डू, दानिश, मनोज जाटव आदि मौजूद रहे