फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House for sale posters Pasted after being fed up with negligence of the municipal officers in meerut

मेरठ: नगर निगम अफसरों की लापरवाही से तंग आकर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर

Sun, 06 Sep 2020 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Sep 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
House for sale posters Pasted after being fed up with negligence of the municipal officers in meerut
घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के बोर्ड लगा दिए - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र में फैली गंदगी और नगर निगम अफसरों की लापरवाही से परेशान होकर खिर्वा रोड स्थित संत विहार कॉलोनी गली नंबर दो के निवासी पलायन के लिए मजबूर हैं। लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के बोर्ड लगा दिए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंग दंपति की डेयरी के कारण गंदगी व्याप्त है नगर निगम अफसर शिकायत पर भी नहीं सुनते।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि दंपती क्षेत्र में अवैध रूप से डेयरी चला रहा है। डेयरी से निकले वाली गंदगी नाले में बहा दी जाती हैं। नालियां चोक हैं और गंदगी के कारण सांस लेना मुहाल हो रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर दंपती मारपीट करता है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी लोगों ने इसका विरोध किया तो दंपती ने मारपीट की थी। इतना ही नहीं लोगों का आरोप है कि वे कई बार नगर निगम में इसकी शिकायत कर चुके, लेकिन अफसर  कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वे यहां से पलायन को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कॉलोनी के 50 से अधिक परिवारों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।  इस संबंध में थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल सिंह राणा का कहना है कि पोस्टर चस्पा करने वाले पक्ष ने ही मारपीट की थी।

दूसरा पक्ष जिला अस्पताल में भर्ती है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। एक पुलिसकर्मी इन लोगों का साथ दे रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed