फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House collapses due to rain in Baghpat, four people buried under rubble

यूपी के बागपत में बारिश से मकान गिरा, मलबे के नीचे दबकर चार लोग घायल 

Sat, 01 Aug 2020 11:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
House collapses due to rain in Baghpat, four people buried under rubble
rain - फोटो : अमर उजाला

बालैनी थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद क्षेत्र के हबीबपुर नंगला गांव में एक मकान गिर गया। मलबे के नीचे दबने से परिवार के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


हबीबपुर नंगला गांव का रिंकू पुत्र सतबीर अपनी पत्नी लता, बेटी रिया व बेटा अनिकेत के साथ अपने मकान के निचले हिस्से में सोया हुआ था। बारिश के बाद पहली मंजिल पर बना कमरा गिर गया। उसके मलबे से छत क्षतिग्रस्त होकर मलबा परिवार के ऊपर गिरा।
विज्ञापन


हादसे में दंपति व दोनों बच्चे मकान के मलबे में दब गए। चीख पुकार और मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed