फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel with love, first drink beer... raped

प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

Tue, 12 Dec 2017 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 12 Dec 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Hotel with love, first drink beer... raped
रेप पीड़िता

मेरठ में परतापुर क्षेत्र स्थित क्रोम होटल में किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के अनुसार शादी करने का दबाव बनाकर आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर होटल में ले गया था। घटना के बाद उसे नशे की हालत में छोड़कर उसके 41 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी अल्तमश उसका दोस्त है। आरोप है कि अल्तमश ने उस पर कई बार शादी करने के लिए दबाव डाला था। बुधवार को अल्तमश ने किशोरी को कॉल कर मिलने के लिए कंपनी बाग बुलाया था। जहां वह अपने दोस्त जुबैर के साथ पहुंचा था। किशोरी के अनुसार वहां से दोनों उसे बाइक से परतापुर स्थित क्रोम होटल में लेकर पहुंचे। किशोरी का दावा है कि उसके पास 41 हजार रुपये थे, जो अल्तमश ने उससे ले लिए थे। इन रुपयों में से 35 सौ रुपये होटल के काउंटर पर जमा कराए और अल्तमश ने अपने आधार कार्ड की कॉपी लगाकर कमरा बुक कराया। जिसके बाद जुबैर गाड़ी लाने की बात कहकर वहां से निकल गया और अल्तमश ने दोस्ती में किशोरी को बीयर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युवक यह कहकर किशोरी को नशे की हालत में छोड़कर भाग गया कि उसकी मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें : बलात्कार : बच्ची को दर्द से बिलखता देख... भड़का जनाक्रोश, आरोपी को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी गिरफ्तारी

Hotel with love, first drink beer... raped
एसएसपी मंजिल सैनी

एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परतापुर पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 

सीओ ऑफिस पहुंची किशोरी
होटल क्रोम से किसी तरह किशोरी सीओ ब्रह्मपुरी के ऑफिस पहुंची। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी अल्तमश पुत्र इलमास निवासी धर्मशाला वाली गली भाटवाड़ा, थाना कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांच के लिए ली गई है।

शॉप्रिक्स मॉल के बाहर करती रही इंतजार
किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह शॉप्रिक्स मॉल के बाहर इंतजार करती रही। लेकिन आरोपी युवक उसे धोखा देता रहा। आरोपी को डर था कि यदि वह वहां पहुंच गया तो कहीं पुलिस न पकड़ ले। बाद में युवक के परिजन भी पहुंच गये थे।

पढ़ें : ढोंगी बाबा युवती का अपहरण कर ले गया हरिद्वार, करता रहा बलात्कार

एंट्री कर लिया कमरा
होटल क्रोम के मालिक गौरव नारंग का कहना है कि यह युगल होटल में दोपहर के समय आया था। इन्होंने पैसे जमा करने के बाद रजिस्टर में एंट्री कर किराए पर कमरा लिया था। उसके बाद क्या हुआ, हमें इसकी जानकारी नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed