फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel room no 206 rapist was raped by the policeman

दरोगा ने होटल के कमरा नं. 206 में किशोरी से किया था दुष्कर्म

Thu, 16 Mar 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 16 Mar 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
 Hotel room no 206 rapist was raped by the policeman
रेप पीड़िता

मेरठ में टीपीनगर की किशोरी से सोहराब बस डिपो के पास होटल ग्रांट डीलक्स के कमरा नंबर 206 में दरोगा संजीव कुमार ने रेप किया था। बुधवार को महिला इंस्पेक्टर ने पीड़िता को साथ लेकर होटल ढूंढा। किशोरी का दावा है कि इसी होटल में दरोगा ने उसको रात भर रखा। उसने वारदात से संबंधित कई जानकारियां पुलिस को दी। हालांकि होटल मैनेजर ने ऐसी किसी वारदात होने से इंकार किया है। 

विज्ञापन


टीपी नगर क्षेत्र की एक किशोरी 22 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। 24 जनवरी को दूसरे समुदाय के तीन युवक छात्रा को ब्रह्मपुरी थाने छोड़ आए थे। आरोप है कि ब्रह्मपुरी थाने का दरोगा संजीव कुमार किशोरी को रात में होटल में ले गया, जहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इस मामले में दरोगा समेत चार लोग जेल में हैं। किशोरी से किस होटल में दरोगा ने रेप किया, इसकी जांच पड़ताल महिला इंस्पेक्टर कंचन चौधरी कर रही हैं। 

विज्ञापन

होटल में कमरा नं. 206 में हुआ था दुष्कर्म

 Hotel room no 206 rapist was raped by the policeman
यूपी पुलिस

बुधवार को इंस्पेक्टर कंचन चौधरी ने पीड़िता और उसकी मां को बुलाया। पीड़िता द्वारा बताए मार्ग पर पुलिस पहले छतरी वाले पीर पर पहुंची। उसके बाद कैंट इलाके और फिर हापुड़ अड्डे से होते सोहराब बस डिपो पर पहुंची। सोहराब डिपो के पास एक होटल में किशोरी पुलिस को लेकर पहुंची। किशोरी ने बताया कि इस होटल में दरोगा उसको शहर में घूमाने के बाद लेकर आया था। किशोरी ने दूसरी मंजिल पर जाकर होटल में कमरा नं. 206 बताया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म हुआ। 


वेटर खाने का सामान लेकर आया था
किशोरी ने महिला इंस्पेक्टर से बताया कि दरोगा संजीव कुमार ने उसको कमरा नंबर 206 में छोड़ा और कुछ देर बाद बाहर घूमकर आया। इस दौरान एक वेटर खाने पीने का सामान लेकर आया था। रात भर दरोगा ने उसे होटल में रखा और दुष्कर्म किया। सुबह दरोगा उसको लेकर परतापुर पहुंचा, जहां उसको छोड़ा। इंस्पेक्टर ने किशोरी के बयान दर्ज किए।

अब कहां सुबूत मिलेंगे मैडम

 Hotel room no 206 rapist was raped by the policeman
यूपी पुलिस

होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। महिला इंस्पेक्टर ने होटल मैनेजर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी तो वह बोले कि मैडम अब कहां सुबूत मिलेंगे। पौने दो महीने की फुटेज नहीं मिलेगी। रजिस्टर में उनकी कोई भी एंट्री नहीं है। होटल मैनेजर ने कहा कि उनके होटल में ऐसी कोई लड़की दरोगा लेकर नहीं आया। ऐसी वारदात होने का होटल में मतलब ही नहीं। 


दरोगा को बचा रही पुलिस 
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि किशोरी ने तमाम सुबूत दिए हैं। पुलिस और होटल मैनेजर जानबूझकर दरोगा को बचाना चाहते है। किशोरी ने पुलिस को एक-एक रास्ते की जानकारी दी और होटल पहुंचकर कमरा नंबर तक बताया। अपने साथ हुए गलत काम की जानकारी दी। इसके प्रमाण वह पुलिस को बता चुकी है। महिला थाना की इंस्पेक्टर कंचन चौधरी ने बताया कि पीड़िता को लेकर पुलिस सोहराब डिपो के पास एक होटल में गई थी। पीड़िता ने कमरा नंबर 206 में दरोगा द्वारा रेप होने की बात कही है। होटल मैनेजर ने ऐसी वारदात से इंकार किया है। मामले की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed