फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hospital gives plants to newly mothers on child birth in muzaffarnagar

अनोखी पहल : यूपी के इस शहर में संतान को जन्म देने वाली मां को पौधा देता है अस्पताल

Wed, 24 Oct 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
hospital gives plants to newly mothers on child birth in muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण को भावनाओं से जोड़ने का यह अनूठा प्रयास ही है। जिला महिला अस्पताल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। यहां बच्चे को जन्म देने वाली प्रत्येक महिला को अस्पताल से छुट्टी के समय एक पौधा भेंट किया जाता है। महिला से गुजारिश की जाती है कि वह इस पौधे को घर के आंगन में लगाकर अपने बच्चे की तरह परवरिश करे। 

विज्ञापन


बच्चे के माता-पिता भी इस पौधे को खुशी से स्वीकार करते हैं। जिला महिला अस्पताल में इस अभियान की शुरुआत मई माह में की गई थी। सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने शुरुआत में नर्सरी से नीम, आम और शीशम के पौधे खरीदकर वितरित कराए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के माली से ही पौधों की नर्सरी तैयार करा ली। एक कर्मचारी अस्पताल के गेट पर प्लास्टिक की बाल्टियों में पौधे लेकर बैठता है और डिलीवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर जाने वाली प्रत्येक माता को एक पौधा भेंट करता है।
विज्ञापन

 
इन महिलाओं को दिए पौधे
मंगलवार को जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर गई कुल्हेड़ी निवासी रुखसार, कृष्णापुरी की किरण, सांझक की ममतेश, अंबा बिहार की सीतू, सरवट की कौसर, सिकंदरपुर की पूजा, मल्लूपुरा की गुलिस्ता और बल्लूपुर की गुड्डी को नीम का एक-एक पौधा भेंट किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण को जनभावनाओं से जोड़ना जरूरी
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग का कहना है कि पर्यावरण को जनभावनाओं से जोड़ना जरूरी है। लोग पेड़ पौधों को अपने परिजनों की तरह प्रेम करेंगे तब ही पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed