फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   horse news

घोड़े ने दिनभर मचाया उत्पात, मची भगदड़, बरसाई लाठियां   

Thu, 02 Mar 2017 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 02 Mar 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
horse news
माधवपुरम में उत्पात मचाता घोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी और माधवपुरम में बुधवार को एक घोड़ा और घोड़ी के उत्पात से पूरे दिन भगदड़ मची रही। कई लोगों और महिलाओं को जख्मी करने वाले घोड़े को पागल करार देते हुए लोगों ने उस पर पत्थर और लाठियां बरसायी। घोड़ा कई घंटों तक क्षेत्र की सड़कों पर इधर से उधर दौड़ता रहा। सीओ ब्रह्मपुरी सहित ब्रह्मपुरी पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी घोड़े को पकड़ने के लिए दौड़ते रहे। लेकिन वह किसी के काबू में नहीं आया। घंटों की मशक्कत के बाद एक युवक ने हिम्मत दिखाकर घोड़ा पकड़ा तो इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने उसे पांच सौ रुपये का इनाम दे डाला।

विज्ञापन


बुधवार सुबह तीन-चार घोड़े ब्रह्मपुरी में गणेशपुरी सब्जी मंडी के पास टहल रहे थे। एकाएक धमाके की आवाज सुनकर एक घोड़ा बिदक गया और उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घोड़े ने घर के बाहर बैठी एक युवती पर हमला बोल दिया। जिसके बाद जब क्षेत्र के लोगों ने शोर मचाते हुए उसे दौड़ाया तो वह घोड़ा और एक घोड़ी माधवपुरम की तरफ भाग निकले। इसके बाद रास्ते में जो भी मिला, उस पर घोड़े ने हमला बोलना शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। इसकी सूचना ब्रह्मपुरी में पहुंची तो लोग सहम गए कि कहीं घोड़ा यहां वापिस न आ जाए। उधर, यह घोड़ा और घोड़ी माधवपुरम और सरस्वती लोक कॉलोनी के आसपास उत्पात मचाते हुए दिल्ली रोड पर जा पहुंचे। घोड़े के उत्पात मचाने की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


अरे! बेलगाम हो गया ये पागल घोड़ा
करीब तीन घंटे तक ब्रह्मपुरी, माधवपुरम और दिल्ली रोड पर घोड़ा और घोड़ी उत्पात मचाते रहे। किसी के कंधे तो किसी के गाल या गर्दन पर घोड़े ने हमला बोलकर जख्मी कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने अपने स्तर से घोड़े को काबू करने के प्रयास किया। लेकिन न पकड़े जाने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया कि यह बेलगाम घोड़ा पागल हो गया है, हट जाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल भी हुआ घोड़ा
घोड़े को काबू करने के लिए लोगों ने उस पर ईट पत्थर और लाठी बरसायी तो वह खुद भी घायल हो गया। इसके बाद तो उसे काबू करना और भी मुश्किल हो गया। हालात ऐसे बन गए कि घोड़ा जिधर भी दौड़ता, उधर ही भगदड़ मच जाती। उसे पकड़ने के लिए लाठी-डंडे लेकर दौड़ रहे लोग लोगों को हटने का शोर मचा रहे थे, जिससे घोड़ा और बेकाबू हो रहा था। 


घेराबंदी के बाद दबोचा गया
सीओ और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी की टीम ने घोड़े का पीछा किया तो वह दिल्ली रोड से बहादुर मोटर्स के सामने से होता हुआ शिवशक्ति नगर ब्रह्मपुरी में जैनिस पैलेस के पास गली में पहुंच गया। जहां उसकी घेराबंदी कर ली गई। काफी प्रयासों के बाद फतेउल्लाहपुर निवासी तांगा चालक रिजवान उर्फ प्रधान ने घोड़े को काबू कर लिया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने रिजवान की पीठ थपथपाते हुए उसे पांच सौ रुपये का इनाम दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार घोड़े के मालिक का पता लगाया जा रहा है। घोड़े के काटने से घायल हुए सतीश पुत्र रघुवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सामान्य रूप से जख्मी हुए लोगों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed