फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   horse jumping me

नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में चमक रहे आरवीसी के घोड़े, विजेताओं को दिए मेडल

Thu, 09 Feb 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Feb 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
horse jumping me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज पर चल रहे मेरठ हार्स शो और नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में आरवीसी के घोड़े चमक रहे हैं। बुधवार को तीन दिन के इवेंट के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सुबह, शाम में एमएचएस और एनईसी के इवेंट हुए। 22 डिविजन के जीओसी मेजर जनरल एस केंपाराज ने विजेताओं को मेडल दिए।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह और शाम दोनों पाली में प्रतियोगिता हुई। नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप (एनईसी) जीडी थर्ड जंपिंग नॉर्मल टीम इवेंट में आरवीसी की ए टीम ने पहला पुरस्कार हासिल किया। दूसरे नंबर पर पीबीजी की टीम रही। व्यक्तिगत इवेंट में आरवीसी के घुड़सवार प्रदीप जनगम ने अपने घोड़े कबूतर के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर पीबीजी गुरुपिंदर जीत सिंह और उनका घोड़ा वज्र रहा। तीसरे नंबर पर अमर सरीन रहे। मेरठ हार्स शो (एमएचएस) नोविस जंपिंग फॉल्ट एंड आउट व्यक्तिगत इवेंट में ज्योतिका हसनवालिया, दूसरे पर आरवीसी के सवार पवन कुमार और तीसरे नंबर पर लखवीर सिंह रहे। एनईसी नोविस जंपिंग फॉल्ट एंड आउट व्यक्तिगत इवेंट में ईजीसी स्टेबल्स के सेहज विर्क ने पहला, आरवीसी के लांस दफेदार के महेश ने दूसरा और एपीजे सत्या ग्रुप की डॉ. नेहा बरलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमएचएस जीडी थर्ड जंपिंग नॉर्मल व्यक्तिगत में आरवीसी के गोविंद राम ने पहला, बालाजी वी ने दूसरा और गुरुशोभा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज  के कमांडेंट मेजर जनरल देव राज, 22 आर्टिलरी ब्रिगेड के कमांडर केजेएस राठौर, 49 इंफ्रेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एसके सिंह, आरीवीसी के डिप्टी कमांडेंट ब्रिगेडियर बाबू प्रसनल्ली मौजूद रहे।
विज्ञापन


180 घोड़े और सवार ले रहे हिस्सा
नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप, मेरठ हार्स शो और सीसीआई वन स्टार की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 180 घोड़े और उनके सवार भाग ले रहे हैं। यह देश के विभिन्न जगहों से आए हैं। प्रतियोगिता 17 फरवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में आरवीसी, प्रेजीडेंट बॉडीगार्ड, आर्मी सर्विस कोरप्स, आर्टलरी, केवलरी, असम राइफल्स, बीएसएफ और सिविल राइडिंग क्लब के राइडर अपना जलवा दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed