फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honouring the female students who won gold medals at the state judo competition.

Meerut News: राज्य जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्राओं का सम्मान

Fri, 31 Jul 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Honouring the female students who won gold medals at the state judo competition.
दौराला - जूडो में पदक जीतकर लौटी बीपी इंटर कॉलेज में छात्राओं का सम्मान करते। स्रोत : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित राज्य जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी बीपी इंटर कॉलेज की छात्राओं का शुक्रवार को विद्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज के खेल शिक्षक कपिल कांत ने बताया कि प्रतियोगिता में भूमि सिवाच और सृष्टि सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पदक जीतकर कॉलेज पहुंचने पर दोनों छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि छात्राओं की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राएं अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। कपिल कांत ने बताया कि दोनों छात्राएं चौधरी राजपाल सिंह एकेडमी में संचालक सतेंद्र फौजी के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed