{"_id":"6aa029ebebd53cc9c404972e","slug":"honorarium-of-anganwadi-workers-increased-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113526-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा
विज्ञापन
सरधना। विकासखंड सभागार में आयोजित आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थ
- पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अयोध्या से मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये किया जाएगा। इसके अलावा पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर और अतिरिक्त साड़ी के लिए राशि देने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री के संबोधन का विकासखंड सरधना सभागार में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता तथा गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। दौराला ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी और सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य सेविका पारुल पुंडीर ने मंच संचालन किया। दो सैम बच्चों को पोषण किट वितरित की गईं। दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी, दीपक चौबे, मालती रानी, रुचि, पूजा बालियान, कीर्ति सैनी, राजधानी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राशिद अल्वी, अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे।