फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honor killing in meerut, parents killed his daughter and Then burned the dead body

आग बुझा रहे कर्मचारी ने बिटौड़े में देखा कुछ ऐसा, पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 17 Mar 2018 06:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Mar 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
Honor killing in meerut, parents killed his daughter and Then burned the dead body
आग बुझाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आग बुझाते वक्त फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बिटौड़े के अंदर कुछ ऐसा देखा कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी बिटौड़े के अंदर ऐसा मंजर देख हैरान रह गई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। फलावदा के खाता गांव में देर रात परिजनों ने छात्रा की हत्या कर शव को बिटौड़े में जला दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। 
विज्ञापन


घटना के बाद छात्रा का परिवार फरार हो गया। पुलिस ने राख में से हड्डियों को कब्जे में ले लिया है। जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस ने परिवार के पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खाता की रहने वाली 21 साल की युवती मवाना के एक कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। शुक्रवार तड़के चार बजे के आसपास गांव खाता के बाहरी छोर पर स्थित रखे बिटौड़ों में आग लगी थी। वहां से जा रहे ग्रामीण ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

Honor killing in meerut, parents killed his daughter and Then burned the dead body
शव के अवशेषों की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद ही मवाना से फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। उसी समय थाना पुलिस को सूचना मिली की इन बिटौड़ों में एक लड़की की हत्या करने के बाद शव जलाया गया है। इंस्पेक्टर मवाना जनक सिंह चौहान और सीओ मवाना यू एन मिश्र मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने छात्रा के घर की जांच की, लेकिन मौके पर हत्या करने जैसे कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद पुलिस जले बिटौडों के पास पहुंची और जांच की तो राख में से कुछ हड्डियां मिलीं। वहीं छात्रा का पूरा परिवार घर के दरवाजे खुले छोड़कर फरार हो गया। 

पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी। फलावदा थाने में दरोगा सुखदेव की तहरीर पर परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। 

ऑनर किलिंग की आशंका

Honor killing in meerut, parents killed his daughter and Then burned the dead body
राख से मिली हड्डी को दिखाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गांव में पहुंचकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि यही बात सामने आ रही कि छात्रा की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा चलती रही। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से बिटौडों में शव को जलाया गया है, उससे लग रहा कि सुबूतों को मिटाने के लिए ऐसा किया गया है। छात्रा की दो बहनों की शादी हो चुकी है।

शाम तक घर नहीं पहुंची थी
पुलिस का कहना है कि कल्पना बृहस्पतिवार को मवाना में डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त हुई थी। लेकिन जब देर शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची, तो छात्रा का एक भाई उसको तलाशता हुआ कॉलेज भी पहुंचा। बताया गया कि छात्रा अंधेरा होने पर घर पहुंची थी।

अधजले शव को दफन कर दिया
पुलिस से कुछ लोगों ने कहा कि जैसे ही हत्या की सुगबुगाहट गांव में फैलनी शुरू हुई तो परिजनों ने बिटौडों की आग के बीच से छात्रा के अधजले शव को निकालकर कहीं और दफन कर दिया। सीओ मवाना का कहना है कि इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। लेकिन कहीं कुछ ऐसा नहीं मिला। राख में से ही हड्डियां कब्जे में ली गई हैं।

भाई से हुआ विवाद तो खा लिया जहर

Honor killing in meerut, parents killed his daughter and Then burned the dead body
गांव जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर को परिवार के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया। जिसमें कहा कि छात्रा का बृहस्पतिवार शाम को पंखा और फ्रीज खरीदने पर अपने भाई से विवाद हो गया था।  इसके बाद छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात में मौत होने के बाद परिजन पुलिस के डर से शव को जंगल में ले गये और बिटौड़े में जला दिया।

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है या फिर छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। फोन पर यह बताया गया कि भाई से विवाद होने पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। डर से परिजनों ने शव को जला दिया। दरोगा की तहरीर पर परिजनों पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed