फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home Minister Rajnath Singh will unveil statue of Shaheed Bhagat Singh

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे गृहमंत्री राजनाथ, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 27 Sep 2018 08:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Rajnath Singh will unveil statue of Shaheed Bhagat Singh
मौके का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह जयंती समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को स्थापित की गई शहीद ए आजम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राष्ट्रीय सैनिक संगठन के पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती के साथ डीएम और एसएसपी ने गृहमंत्री के आगमन को लेकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।  

विज्ञापन


मोरना के शुकतीर्थ में स्थापित राष्ट्रीय कारगिल स्मारक पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती की अध्यक्षता में गंगातट पर बने स्मारक पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक भव्य समारोह आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय सैनिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्रपाल त्यागी और प्रांतीय अध्यक्ष कैप्टन सुरेशचंद्र त्यागी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। जिलाध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार, आरएस राठी, नायक हरिप्रकाश, सुधीश हवलदार आदि का सहयोग रहा। शाम को स्वामी ओमानंद सरस्वती, ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, ट्रस्ट महामंत्री केके विज के साथ डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर सिंह ने हैलीपैड, कारगिल शहीद स्मारक और शुकदेव आश्रम की व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह स्मारक पर समारोह में शामिल होने के बाद भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पहुंचेंगे। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा और शुकदेव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद गृहमंत्री स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन करेंगे। ट्रस्ट सचिव देवराज पंवार ने बताया कि गृहमंत्री 40 मिनट शुकदेव आश्रम में रहेंगे। इस मौके पर नमामि गंगे के जिला संयोजक डॉ वीरपाल निर्वाल, आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाषचंद शर्मा, रमेश मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने जिम्मा संभाला 

केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर बीएसएफ के हैलिकॉप्टर ने दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट से स्वामी कल्याणदेव हेलीपैड शुकतीर्थ तक का रिहर्सल किया। आगमन के बाद जिन रास्तों से राजनाथ सिंह गुजरेंगे, वहां से फ्लीट ने दो बार फोर्स के साथ अभ्यास किया। शुकदेव आश्रम स्थित ताऊ देवीलाल भवन में आकस्मिक कंट्रोल रूम बनाया गया है। डॉक्टरों की टीम यहीं तैनात रहेगी। एनएसजी के टीम कमांडो प्रशांत कुमार राय और डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार के साथ फोर्स ने शुकतीर्थ में सघन चेकिंग अभियान चलाया। होम मिनिस्टर सेल के एसीपी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में दिल्ली से सुरक्षा टीम पहुंच गई है। आईबी के असिस्टेंट डायरेक्टर आईए रिजवी, डिप्टी एसपी ज्ञान सिंह ने गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की जांच की।  

केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम: मिनट टू मिनट 
11.00 बजे: सफदरजंग एयरपोर्ट दिल्ली से प्रस्थान। 
11.45 बजे: स्वामी कल्याणदेव हेलीपेड शुकतीर्थ।  
11.55 बजे: कारगिल शहीद स्मारक।  
12.00 बजे: शहीद भगत सिंह प्रतिमा का अनावरण।  
12.05 बजे: राष्ट्रीय सैनिक संगठन का समारोह।  
1.05 बजे: प्रस्थान भागवत पीठ शुकदेव आश्रम।  
1.45 बजे: हेलीपेड से दिल्ली को प्रस्थान।

चला सघन चेकिंग अभियान, फोर्स तैनात 
एनएसजी, पीएसी, पुलिस फोर्स ने सुरक्षा की दृष्टि से गृहमंत्री के कार्यक्रम क्षेत्र में स्थित धर्मशाला, गेस्ट हाउस और मार्गों की सघन जांच की। बम डिस्पोजल टीम भी पहुंच गई है। अधिकारियों ने ड्यूटी पर लगाई गई फोर्स की बीफ्रिंग की। पंजाबी धर्मशाला में एसपी क्राइम आरबी चौरसिया, सीओ सदर रिजवान अहमद, फुगाना सीओ कालूराम, भोपा सीओ राम मोहन शर्मा, एसडीएम जानसठ विजय कुमार, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे। फायर ब्रिगेड, यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed