फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defense Minister Rajnath Singh will rally in support of the Citizenship Amendment Act in Meerut

मेरठ: सीएए के समर्थन में राजनाथ सिंह की रैली आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Wed, 22 Jan 2020 02:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jan 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh will rally in support of the Citizenship Amendment Act in Meerut
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में मेरठ सहित छह जनपदों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रैली में शिरकत करेंगे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं एनएसजी के एडिशनल एसपी प्रदीप सिंह नेगी ने भी सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों से जानकारी ली। 
विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की होने वाली जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडीजी जोन प्रशांत कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजेपयी ने मंगलवार शाम रैली स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान एनएसजी के अधिकारियों ने मंच की सुरक्षा को लेकर पीछे की ओर रेलिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि सुरक्षा में चार एडिशनल एसपी, 14 सीओ, 30 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 62 एसआई, 600 सिपाही, तीन कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। 70 महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। यातायात व्यवस्था में चार टीआई समेत 100 ट्रैफिक सिपाही लगाए गए हैं। छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मंच के लिए डी घेरे में दो एडिशनल एसपी और चार सीओ लगाए गए हैं। मंच एनएसजी ने अपने घेरे में ले लिया है। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए। इस दौरान रिहर्सल भी हुआ।

इन पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी
14 सीओ
04 एडिशन एसपी
03 कंपनी पीएसी 
600 सिपाही 
100 ट्रैफिक पुलिसकर्मी
30 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर
06 क्रेन 
06 फायर ब्रिगेड की गाड़ी 

रक्षामंत्री की रैली अहम
एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने पंचवटी एंक्लेव में पत्रकारों को बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली जनता के लिए अहम है। प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में रैली का आयोजन हो रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। यहां भाजपा नेता रीता दीक्षित, राकेश शर्मा, कृष्णपाल कश्यप, सुशील गुप्ता, आरएस शर्मा, मुनेंद्र चौहान, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

ईंटों से भरी ट्राली धंसी
रैली स्थल के पास जहां हेलीपेड बनाया जा रहा था, वहां ईंटों से भरी ट्राली धंस गई। इससे पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। हेलीपेड की जमीन दलदली तो नहीं, इसकी जांच कराई गई। रात तक हेलीपेड को अंतिम रूप देने की तैयारी चली।

आज शहर में संभलकर निकलें
रैली को लेकर शहर और दिल्ली रोड पर जाम की समस्या बन सकती है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग से निकलने की अपील की। बिजली बंबा बाईपास पर रैली के वाहन ही निकल सकेंगे। 

ऐसा रहेगा रूट
- रोडवेज की जो बसें दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ से आ रही हैं और भैसाली बस अड्डे पर पहुंचना है। वे बसें परतापुर से बागपत फ्लाईओवर, रोहटा फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा से बेगमपुल होकर जाएंगी। 
- दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाली बसें भैसाली रोडवेज बस अड्डे से बेगमपुल, सरधना फ्लाईओवर कंकरखेड़ा, रोहटा फ्लाईओवर, बागपत रोड फ्लाईओवर, परतापुर तिराहे से जा सकेंगी। 
- जो भारी वाहन ट्रक, डीसीएम आदि वाहन हापुड़ रोड से आना चाहते हैं। उन वाहनों को कस्बा खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा, परतापुर तिराहा, बागपत फ्लाईओवर से मलियाना फाटक होते हुए टीपी नगर जाएंगे। बिजली बंबा बाईपास पर कोई भी भारी वाहन नहीं आ जा सकेगा। 
- रैली के दौरान बिजली बंबा बाईपास, शॉप्रिक्स मॉल तिराहे से परतापुर तिराहे तक यातायात प्रभावित रहेगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed