फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home guard loading straw shot, condition critical

Meerut News: भूसा भर रहे होमगार्ड को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 16 Apr 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Home guard loading straw shot, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज थाना क्षेत्र के जंगल में खेत में भूसा भर रहे बहसूमा थाने के होमगार्ड केहर सिंह पर बुधवार रात को बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली होमगार्ड के पैर में लगी। गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शिकस्त निवासी केहर सिंह ने बताया कि वह बहसूमा थाने में होमगार्ड है। बुधवार रात को वह अपने पुत्र सूरज व पत्नी उर्मिला के साथ रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुर खेडी के जंगल में थ्रेडिंग मशीन से निकले भूसे को पल्लियों में भर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से जानलेवा हमला कर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगकर बाहर निकल गई। गंभीर रूप से घायल केहर सिंह के परिजनों ने रामराज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। केहर सिंह के पुत्र सूरज ने बताया कि पिता के पैरों में 16 छर्रे निकले हैं। वही इस संबंध में मवाना सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि घटनास्थल रामराज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने यहां कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed