फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holika Dahan today in Sarvartha Siddhi Yoga

सर्वार्थ सिद्ध योग में होलिका दहन आज

Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan today in Sarvartha Siddhi Yoga
सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन आज
विज्ञापन

मेरठ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग में सोमवारीय पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य देव मीन राशि पर तथा चंद्र देव सिंह राशि पर होंगे। होली पर इस बार गुरु और शनि अपनी-अपनी राशि में होंगे। भद्रा का वास पृथ्वी पर दोपहर 1:13 बजे तक रहेगा। यह समय भद्रा और पंचक मुक्त होगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन होगा। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रालॉजिकल के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार लंबे समय बाद ऐसा होगा कि जब होलिका दहन के आसपास भद्रा की छाया नहीं होगी। इस तरह का योग आना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। साथ ही गुरु अपनी धनु राशि में और शनि अपनी मकर राशि में रहेंगे। इससे पहले ऐसा शुभ योग 1521 में बना था। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रालॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार, भद्रा रहित लग्न में होलिका दहन इस बार नौ मार्च को गोधूलि बोला के तुरंत बाद शाम लगभग 6:22 से 7:10 बजे तक अति विशेष मुहूर्त हैं। हालांकि दहन 8:52 मिनट तक किया जा सकता है। होलिका पूजन दोपहर 1:14 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed