{"_id":"67ca111e4ee9005991006804","slug":"holidays-cancelled-on-festivals-action-will-be-taken-against-those-who-leave-the-headquarters-meerut-news-c-14-1-mrt1004-800325-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: त्योहारों पर छुट्टी निरस्त, मुख्यालय छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: त्योहारों पर छुट्टी निरस्त, मुख्यालय छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मेरठ। आगामी त्योहारों पर अधिकारी और कर्मचारियों की डीएम ने छुट्टी निरस्त कर दी। चेतावनी दी कि अगर मुख्यालय छोड़ा तो कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अनुमति लेकर ही मुख्यालय से बाहर जा सकते हैं। त्योहार के मौके पर लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
डीएम वीके सिंह ने बताया कि 13 मार्च 2025 को होलिका दहन और 14 मार्च 2025 को दुल्हेड़ी त्योहार मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त रमजान माह भी चल रहा है। दुल्हेड़ी के दिन ही जुमे की नमाज होनी है। मेरठ सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है। जनपद की अति संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त पर्वों के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशीलता एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिए हैं कि त्योहारों पर किसी भी स्थिति में मुख्यालय से बाहर नही जाएंगें। यदि अपरिहार्य स्थिति में उन्हें मुख्यालय से बाहर जाने की आवश्यकता होगी तो वह अधोहस्ताक्षरी से पूर्वानुमति प्राप्त करने के उपरांत ही मुख्यालय छोडेंगे।