{"_id":"5eb1c2f38ebc3e908d604309","slug":"holiday-granted-to-29-quarantines-including-bjp-metropolitan-mukesh-singhal-mawana-news-mrt480573320","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत 29 को क्वारंटीन से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत 29 को क्वारंटीन से मिली छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत 29 को क्वारंटीन से मिली छुट्टी
हस्तिनापुर। कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल सहित 29 लोगों को कस्बे की श्वेतांबर जैन की दोसी धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मंगलवार को इन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल को मुकेश सिंघल को 23 अप्रैल को पत्नी व बेटी सहित इसी सेंटर पर क्वारंटीन किया गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सभी क्वारंटीन किए गए लोगों के सैंपल शनिवार को जांच के लिए भिजवाए गए थे, जिसमें सोमवार शाम को सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सभी को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने घर जाने की अनुमति दे दी, जिसके बाद मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल अपने परिवार सहित घर वापस लौट गए। वहीं, उनके साथ क्वारंटीन किए गए अन्य 26 लोगों की भी रिपोर्ट सामान्य आने पर घर भेजा गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ अंकुर त्यागी ने सभी लोगों को कोरोना से बचाव संबंधित दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि सभी अपने घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें और व मास्क का हमेशा प्रयोग करें।
हरियाणा से पहुंचे 88 मजदूरों की हुई स्क्रीनिंग
हस्तिनापुर। कस्बे के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के अयोध्यापुरी पंडाल में ठहराए गए करीब 150 लोगों में से मंगलवार को 88 की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सभी स्थिति सामान्य आई है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस द्वारा सोमवार शाम क्षेत्र के भीमकुंड पुल पर इन लोगों को छोड़ा गया था। थाना पुलिस ने इनके ठहरने की व्यवस्था की थी।
हरियाणा के यमुनानगर के कारखानों में काम करने वाले मजदूरों ने लॉकडाउन के चलते अपने घरों की ओर रुख कर लिया और वह यूपी के सुल्तानपुर के लिए निकल पड़े। सोमवार को बिजनौर क्षेत्र के चांदपुर-नूरपुर पहुंचे, जहां से बिजनौर पुलिस ने उन्हें क्षेत्र के भीमकुंड पुल पार मेरठ-हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पहुंचाया। भूखे-प्यासे इन लोगों ने थाना प्रभारी से भोजन आदि की मांग की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सभी के लिए खाने की व्यवस्था की और रात में उनके रुकने की व्यवस्था प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर के अयोध्यापुरी पंडाल में की। मंगलवार को सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अंकुर त्यागी ने बताया कि करीब 88 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की। जिसमें सभी की स्थिति सामान्य मिली।