फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holi celebration with flowers by putting on masks of Modi and Yogi and Amit Shah in Meerut

मेरठ: मोदी-योगी और अमित शाह के मुखौटे लगाकर फूलों से खेली होली और...

Sat, 27 Mar 2021 01:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Mar 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Holi celebration with flowers by putting on masks of Modi and Yogi and Amit Shah in Meerut
मेरठ में मोदी-योगी और अमित शाह के मुखौटे लगाकर खेली गई होली। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में योग विज्ञान संस्थान के पूर्वी जिला केंद्र जगन्नाथपुरी में शनिवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं इस दौरान साधक और साधिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और अमित शाह के मुखौटे लगाकर फूलों से होली खेली। 

विज्ञापन


उन्होंने गीत-संगीत और भजन-नृत्य एवं नृत्य नाटिका का आनंद भी लिया। साधिकाओं ने राजस्थानी नृत्य, राजनीति होली, एक दिन का साधक और कोरोना पर हास्य व्यंग कर माहौल मदमस्त व रंगारग कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि इस मौके पर पूर्वी जिले से सुदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान धनीराम, सुनील सेन व प्रदीप ने दीप प्रज्ज्वलन किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन सुनील सेन ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इंदिरा राजवंशी ने हास्य व्यंग से सभी को गुदगुदाया। वहीं समारोह की अध्यक्षता प्रेम पाल ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed