{"_id":"584db4064f1c1b4b612c3795","slug":"hockey-championship-in-kailash-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"62वीं नेशनल गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप में छाईं यूपी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62वीं नेशनल गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप में छाईं यूपी की टीम
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेडीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता कराई जा रही है। 62वीं नेशनल हॉकी गर्ल्स अंडर 17 टूर्नामेंट में रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
यूपी और चंडीगढ़ के बीच सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। दोनों टीमों की दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ गोल दागती रहीं। मुकाबले को अंतिम समय तक रोमांचक बनाए रखा। आखिर में यूपी टीम ने चंडीगढ़ को 9-8 से हराने में कामयाबी हासिल की। ओडिसा ने बिहार को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने गुजरात को एकतरफा मैच में 9-0 से रौंद दिया। चौथे मैच में झारखंड ने दिल्ली को 8-0 से मात दी। प्रतियोगिता में 25 राज्यों की 490 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को सेमीफाइलन और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अल्पना शर्मा, जेएन त्यागी, उप क्रीड़ा अधिकारी राजाराम, उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, हाकी कोच केपी सिंह, पूर्व हॉकी खिलाड़ी धीरज सिंह मौजूद रहे।