फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History sheets of 223 criminals opened in two months, 78 expelled from district

Meerut News: दो महीने में 223 की खोली बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, 78 जिला बदर

Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
History sheets of 223 criminals opened in two months, 78 expelled from district
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ..
विज्ञापन

मेरठ रेंज में ऑपरेशन पहचान का असर
मेरठ में सबसे अधिक 89 बदमाशों की एचएस खोली
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मेरठ परिक्षेत्र के चारों जनपदो में अपराध की रोकथाम के लिए ऑपरेशन पहचान चलाया जा रहा है। डीआईजी का दावा है कि बीते दो महीने में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर शिकंजा कसा गया है। इससे गत वर्ष की तुलना में अपराध में शुरुआती दो माह में कमी आई है।
डीआईजी ने बताया कि ऑपरेशन पहचान की जनवरी में की गई। अब तक गुंडा अधिनियम में 314, गैंगस्टर अधिनियम में 56, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम में 2, शस्त्र अधिनियम में 581, एनडीपीएस अधिनियम में 57 एवं आबकारी अधिनियम में 559 मामले दर्ज किएगए। 223 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सबसे अधिक 89 हिस्ट्रीशीट मेरठ जिले में खोली गई। 78 अपराधियों को जिला बदर किया गया। 50-50 हजार के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मेरठ जिले में गुंडा अधिनियम के 113, गैंगस्टर अधिनियम के 17, शस्त्र अधिनियम के 163, एनडीपीएस अधिनियम के 16 एवं आबकारी अधिनियम के 121 अभियोग दर्ज किए गए। बुलंदशहर में गुंडा अधिनियम के 95, गैंगस्टर अधिनियम के 26, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के दो, शस्त्र अधिनियम के 265, एनडीपीएस अधिनियम के 32 एवं आबकारी अधिनियम के 327 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। बागपत में गुंडा अधिनियम के 73, गैंगस्टर अधिनियम के 6, शस्त्र अधिनियम के 73, एनडीपीएस अधिनियम के 6 एवं आबकारी अधिनियम के 53 अभियोग दर्ज किए गए। हापुड में गुंडा अधिनियम के 33, गैंगस्टर अधिनियम के 7, शस्त्र अधिनियम के 80, एनडीपीएस अधिनियम के 03 एवं आबकारी अधिनियम के 58 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि ऑपरेशन पहचान के तहत 223 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर कार्यवाही की गई है, जिसमें जनपद मेरठ में 89, बुलन्दशहर में 73, बागपत में 43 एवं हापुड़ में 18 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं।

---------
हत्या और लूट की घटनाएं हुईं कम
मेरठ। डीआईजी ने बताया कि ऑपरेशन पहचान के अंतर्गत जनवरी और फरवरी के महीने में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी आदि घटनाओं में वर्ष 2023/24 के मुकाबले इस वर्ष काफी कमी आई है। वर्ष 2024 के पहले दो महीनों में चारों जिलों मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ में हत्या के 32, लूट-डकैती के 16, बलात्कार के 24 एवं चोरी के 65 मामले दर्ज किए गए। जबकि इस वर्ष दो महीनों में हत्या के 27, लूट डकैती के 8, बलात्कार के 15 एवं चोरी के के 33 मुकदमे दर्ज हुए।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed