फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History-sheeter vehicle thief injured in police encounter

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर घायल

Thu, 14 Nov 2024 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter vehicle thief injured in police encounter
बुढ़ाना। पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर घायल हो गया। घायल के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

मंदवाड़ा गांव के चौराहे के पास पुलिस बृहस्पतिवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसलने के कारण वह गिर गया। युवक ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचा बरामद किया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायल हिस्ट्रीशीटर वाहन चोरी का आरोपी है। उसके खिलाफ करीब नौ अपराध पंजीकृत हैं। हिस्ट्रीशीटर बदमाश नजरू उर्फ नजर भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा का रहने वाला है। घायल बदमाश को पुलिस ने अभिरक्षा में चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed