फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   history sheeter injured in police encounter in Meerut, another escaped

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद

Sun, 19 Jan 2020 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jan 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
history sheeter injured in police encounter in Meerut, another escaped
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मोदीपुरम में लावड़-सोफीपुर मार्ग पर शीलकुंज कॉलोनी के पीछे शनिवार देर शाम पल्लवपुरम पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में जंगल मे कांबिंग की, लेकिन हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि पल्लवपुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर गांव सोफीपुर निवासी शुभम उर्फ जोजो व उसका साथी दीपक बाइक से लावड़-सोफीपुर मार्ग पर शीलकुंज कॉलोनी के पीछे से होकर जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की।

विज्ञापन

खुद को घिरा हुआ पाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी फायरिंग की। इस शुभम उर्फ जोजो के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौका पाकर बदमाश दीपक भागने में सफल रहा। पुलिस ने शुभम के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सीओ का कहना है कि शुभम पर पल्लवपुरम व कंकरखेड़ा थाने में विभिन्न मामलों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी दीपक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed