फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Historical church listens because of not having fair

मेला नहीं लगने से सूना रहा ऐतिहासिक चर्च

Sun, 08 Nov 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Historical church listens because of not having fair
सरधना। ऐतिहासिक चर्च में नवंबर के प्रथम शनिवार व रविवार को माताओं का महोत्सव मेला कोरोना महामारी के चलते स्थगित रहा। इसके परिणामस्वरूप दूरदराज से श्रद्धालु चर्च नहीं पहुंचे। नगर में वाहनों के आगमन को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। वहीं, चर्च के आसपास पुलिस फोर्स अलर्ट रहा।
विज्ञापन

देशभर में कोरोना महामारी के चलते अधिकतर भीड़ वाले कार्यक्रमों को शासन-प्रशासन द्वारा स्थगित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप कांवड़ यात्रा, विजयदशमी, ईद की मुख्य नमाज एवं चेहल्लुम पर आयोजन को स्थगित किया गया। चर्च में नवंबर के प्रथम शनिवार एवं रविवार को दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। शासन-प्रशासन द्वारा पूर्व में ही चर्च मेले को स्थगित कर दिया था। इस मेलेे में दूसरे प्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं। इस बार बाहर से श्रद्धालु न आ जाएं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कराई गई। चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन सुबह दस बजे व सायं चार बजे किया गया। जिसमें चर्च के फदार पाक्यानाथन, ससिन बाबू, एल्बन आदि ने प्रार्थना कराई। उधर, नगर के गण्यमान्य लोग भी चर्च पहुंचे। जिसमें सूर्यदेव त्यागी, ऐनुद्दीनशाह, पंकज जैन आदि शामिल रहे। वहीं, एसडीएम अमित कुमार, सीओ आरपी शाही, तहसीलदार अवनीश कुमार व थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह भी अलर्ट रहे। उन्होंने चर्च में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed